बर्थडे पार्टी में पहुंची यूपी की नर्तकियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म
गांव के छः युवको ने निजी विद्यालय में दिया घटना को अंजाम, चार गिरफ्तार दो फरार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरौली गाँव में जन्मदिन की पार्टी में डांस करने पहुंची दो नर्तकियों के साथ गांव के छह युवकों ने दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकाें से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं दो आरोपियों के गिरफ्तारी काे लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।








घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला की रहने वाली नर्तकी आपस में मौसी और भतीजी है जो महदह स्थित एक नाच पार्टी में रहकर कार्य करती थी। डुमरांव थाना के खिरौली गाँव में 28 अगस्त की रात दाेनाें काे जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए एक डीजे संचालक ने बुलाया था। जहा पार्टी समाप्त होने के बाद दाेनाें नर्तकी निजी स्कूल के एक कमरे में साे रही थी। इसी दौरान गांव के ही छह युवक मौके पर पहुंच गए। सभी युवकों ने दाेनाें नर्तकियों के साथ दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। घटना के बाद नर्तकियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों काे दी। घटना की सूचना मिलते ही सोनभद्र से पहुंचे उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस काे दी। दुष्कर्म मामले में पीड़िता के बयान पर महिला थाना में छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़िताओं का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डुमरांव पुलिस के सहयोग से खिराैली गांव के साेनु कुमार, तुलसी कुमार और विकास कुमार के साथ एक अन्य आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फरार अन्य दाे अभियुक्तों के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है।

