OTHERS

राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जिले के दस खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

तेरहवीं बिहार राज्य सब जूनियर बालक बालिका वूशु प्रतियोगिता का राजगीर में हुआ आयोजन

न्यूज विजन | बक्सर
बिहार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियनशिप में 69 अंक के साथ बक्सर जिला तीसरे स्थान पर रहा। राजगीर में तीन दिवसीय तेरहवीं बिहार राज्य सब जूनियर जूनियर बालक बालिका वूशु प्रतियोगिता का आयोजन नाइस गर्ल वर्ल्ड स्कूल फिल्म सिटी के सामने नीमा राजगीर नालंदा में 9 जून से 11 जून तक सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार द्वारा किया गया। वही समापन समारोह के मुख्य अतिथ सुमन मिश्रा महासचिव बिहार वूशु संघ के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 जिले से 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया वहीं बक्सर जिला के 22 खिलाड़ी 2 प्रशिक्षक के एवं एक दल प्रबंधक ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 19 पदक प्राप्त किए। सब जूनियर बालिका में अंडर 20 केजी में रिद्धि सिंह ने स्वर्ण पदक अंडर 24 केजी में दिव्यानी ओझा ने स्वर्ण पदक शिवानी कुमारी ने अंडर 45 केजी में स्वर्ण पदक अंडर 42 केजी में सृष्टि कुमारी ने स्वर्ण पदक सब जूनियर बालक में रितिक राज ने अंडर 40 केजी में रजत पदक वही दक्ष पाठक ने अंडर 42 केजी में कांस्य पदक प्राप्त किए। जबकि जूनियर बालिका में खुशी कुमारी ने अंडर 36 केजी में स्वर्ण पदक अंडर 48 केजी में लक्ष्मी राज गुप्ता ने कांस्य पदक अंडर 39 केजी में शालू कुमारी ने स्वर्ण पदक अंडर 45 केजी में पूजा कुमारी ने कांस्य पदक अंदर 48 केजी में प्रियांशु कुमार ने स्वर्ण पदक अंडर 52 में पल्लवी कुमारी ने रजत पदक, लक्ष्मी कुमारी ने अंडर 56 केजी में स्वर्ण पदक एवं जूनियर बालक वर्ग में 52 केजी में रूपेश कुमार ने रजत पदक, अंडर 65 केजी उज्जवल चौबे ने स्वर्ण पदक, अंडर 70 केजी में अमित यादव ने रजत पदक, अंडर 75 केजी में अमृत ने स्वर्ण पदक, अंडर 80 केजी में अभिषेक कुमार ने रजत पदक प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में दल प्रबंधक के रूप में दिलीप कुमार और बालक दल प्रशिक्षक के रूप में लव शर्मा एवं दल बालिका के रूप में अमीषा कुमारी ने अपना महत्वपूर्ण सहभागिता दिखाते हुए बक्सर जिला को 19 पदक प्राप्त करवाएं। इन सभी खिलाड़ियों के पदक प्राप्त होने पर संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा संघ के महासचिव मुकेश कुमार संयुक्त सचिव राम रतन पाठक और हेरिटेज स्कूल के निदेशक प्रदीप पाठक इन सभी बधाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button