OTHERS

राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर बदलाव आया है, लगभग सभी जिलों में मेडिकल इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हो रहा है : वशिष्ठ नारायण सिंह 

राज्य सरकार अपना किया वादा पूरा करने का पूरा प्रयास कर रही है, अबतक डेढ़ लाख लोगो को दी गयी नौकरी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बिहारी पूरी तरह बदल रहा है वही शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सस्तर पर बदलाव आ रहा है पहले बिहार के बच्चे काफी संख्या में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, कोटा व अन्य राज्यों में जाते थे उनके लिए अब बिहार के लगभग सभी जिलों में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ जीएनएम, एएनएम समेत अन्य कॉलेज खुल गए है। आगे अभी और भी खुलेंगे उक्त बातें बुधवार को काफी लम्बे समय बाद डुमरांव पहुंचे जदयू के राज्य सभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा।

 

 

उन्होंने कहा की अब सरकारी विद्यालयों में शिक्षक समय से आते जाते है और पढाई भी अच्छी हो रही है। छात्र भी स्कूल में जाते है जिससे पढाई का माहौल पूरी तरह बदल गया है।  वही उन्होंने कहा की देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी – चुनौती है। केंद्र ने दो करोड़ नौकरी देने व खातों में पैसे भेजने जैसी जुमला से लोगों के विश्वास के साथ छलावा किया है। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक डेढ़ लाख से अधिक नौकरी दी है। उन्होंने केंद्र की योजनाओं पर कहा कि सभी योजनाएं बस केन्द्र में बने रहने के लिए लाती है। नोटबंदी आदि को गौर से देखे और खुद समझिए कि उस वक्त क्या स्थिति पैदा हुई थी। उन्होंने कहा कि आश्वासनों से समाज का कल्याण नहीं होता है, इसके लिए समर्पित भाव से काम करना पड़ता है। काम नीतीश सरकार कर रही है। आज शराबबंदी राज्य में लागू होने से लोगों के घरों की माली हालत  ठीक हो रहे हैं। लोग अपनी की कमाई क्रिएटिव कार्य में लगा रहे हैं। घर-परिवार सुखी जीवन जी रहा है। होने से तो बच ही रही हैं, बच्चे भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा नीतीश सरकार सामाजिक समरसता ले आयी है।

 

 

बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा राज्य सरकार इसके प्रति समर्पित है। बेरोजगारों को अभी नौकरी मिलेगी, इस पर कार्य जारी है। वहीं केन्द्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। यदि पूरा किया रहता तो लाखों युवाओं को रोजगार मिल गया होता। प्रेसवार्ता के दौरान दौरान प्रदेश महासचिव कमलेश सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य नथुनी प्रसाद खरवार, अमरेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, पिंकू सिंह, टिंकू सिंह, अजय चंद लोदी, नन्दजी राम, विशोका चंद, अरविंद उपाध्याय, नजम, राघवेंद्र उज्जैन, उमेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता, सुग्रीव राम, सन्तोष चौधरी, गुप्तेश्वर पांडेय, रविराज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button