राजपुर थाना के जमुना पोखरा के पास नकाबपोश अपराधियों ने मजदूर को मारी गोली
हालत गंभीर : पिस्टल के बल पर कई लोगों से लूटने का किया प्रयास




बक्सर/राजपुर। थाना क्षेत्र के ईसापुर परसथुआ मुख्य मार्ग पर जमुना पोखरा के समीप नकाबपोश अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार दिया। जख्मी मजदूर मंगराव गांव का रहने वाला हरेराम राजभर बताया जा रहा है। जिसका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेंद्र राजभर का पुत्र हरेराम राजभर रोजी रोटी के लिए गांव से लगभग 15 किलोमीटर दूर चौसा स्थित थर्मल पावर प्लांट में काम करने के लिए जाता है। प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम भी वह काम करने के बाद वापस घर लौट रहा था। साइकिल की गति धीमी होने से अंधेरा हो गया। जैसे ही वह जमुना पोखरा के समीप पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बाइक खड़ा कर इसे रोक कर रास्ते का पूछताछ किया। बात करते ही इसके हाथ से मोबाइल छिनने लगे जिसका विरोध करने पर इसे गोली मार दिया। यह गोली इसके दाहिने हाथ में जा लगी। अंधेरा होने की वजह से चिल्लाते हुए मजदूर संगराव बाजार पहुंच गया। जिसकी आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस इसे अपने अभिरक्षा में लेकर सीएचसी केंद्र में इलाज कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल एवं वाराणसी ट्रामा सेंटर दिया गया है। घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गया। गुरुवार की सुबह इस बात की चर्चा होते ही इस घटना से जुड़ी कई बातों का खुलासा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह नकाबपोश अपराधी लूटपाट की नियत से रात के अंधेरे में घूम रहे थे।

