OTHERS

रविवार को एम पी हाई स्कूल परिसर में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन

कार्यक्रम के माध्यम से जिले के सांस्कृतिक, अध्यात्मित और ऐतिहासिक पहलुओं से नई पीढ़ी को अवगत कराना

न्यूज विजन | बक्सर
स्थानीय एमपी हाई स्कूल में रविवार को सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को रूट से जोड़ना है। साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति से रूबरू कराना है, ताकि वे इन स्थलों को बेहतर तरीके से जान व समझ सकें। उक्त जानकारी स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। कार्यक्रम के प्रथम चरण में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में बक्सर के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक तथा सड़क सुरक्षा पर चित्रकारी व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को संसद दर्शन भी कराया जायेगा। केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा कि बक्सर पौराणिक नगरी है। इस संबंध में स्कूल के बच्चों को जानकारी हो, इस दृष्टिकोण इसका आयोजन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button