OTHERS

मारवाड़ी महिला मंच ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को बांधी राखी, एसपी ने दिया सुरक्षा का भरोसा

न्यूज विजन | बक्सर
मारवाड़ी महिला मंच बक्सर शाखा की अध्यक्षा सरिता गोयल के नेतृत्व में द्वारा रक्षाबंधन महोत्सव जिले के पुलिस कर्मियों के साथ मनाया गया। इस दौरान जिले के महदह पुलिस लाइन पहुंच पुलिस कर्मियों और पदाधिकारियों को राखी बांधी गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा का वचन भी दिया गया।

एसपी को राखी बांधती मारवाड़ी महिला

रक्षाबंधन कार्यक्रम की संयोजक सुधा अग्रवाल ने कहा की अक्सर देखने को मिलता है कि सबसे कठिन कार्य पुलिस जवानों और अधिकारियों की होती है। पर्व, त्यौहार और भीषण गर्मी, बारिश और कड़ाके की ठंड में भी कार्य करते रहते है। खासकर रक्षाबंधन जो भाई बहन के अटूट रिश्ते का पर्व है। इस मौके पर भी छुट्टी नहीं मिलती है और सड़क पर ड्यूटी करते रहते है। जिसको देखते हुए मन में अचानक ख्याल आया कि रक्षा बंधन पर पुलिस भाइयों को राखी बांधी जाय और इस पर्व पर उनलोगो की बहनों की कमी को दूर किया जाय। वही समाजसेवी हनुमान अग्रवाल ने भी महिला पुलिस कर्मियों से राखी बंधवा बहनों को गिफ्ट दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस लाइन के मेजर उमेश चंद्रा ने कहा की मारवाड़ी समाज की महिलाओं का ये पहल बहुत ही सराहनीय है। हम पुलिस पदाधिकारियों को रक्षा बंधन पर कलाइयों पर राखी बांध बहनों की कमी को पूरा किया।

इसके अलावा मारवाड़ी महिला समाज की महिलाओं ने एसपी मनीष कुमार, होमगार्ड कमांडेंट विनोद कुमार यादव, ट्रैफिक इंचार्ज अंगद सिंह के अलावा महिला थाना पहुंच राखी बांधी। वही एसपी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बक्सर पुलिस को सदैव सक्रिय रहने की बात कहे। मौके पर मारवाड़ी महिला मंच की कोषाध्यक्ष सारिका अग्रवाल, निर्मला मानसिहका, मधु मानसिहका, किरण अग्रवाल, सुनीता केजरीवाल समेत अनेकों लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button