महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर शहर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा निकाली गई भव्य झांकी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष में पूरे शहर में ब्रह्माकुमारी आश्रम द्वारा शिव पार्वती व राम जानकी लक्ष्मण जी की जीवंत झांकी का आयोजन कर शोभा यात्रा को पूरे शहर में भ्रमण कराया गया।










आश्रम की संचालिका ब्रह्माकुमारी रानी दीदी ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए बताया कि इस शोभायात्रा द्वारा हम सभी आत्माओं को जनकल्याण हेतु जन संदेश देने का कार्य कर रहे हैं कि भगवान इस तरह पर जो हम सभी के परम पूज्य परमपिता परमेश्वर शिव भगवान हैं उनके अवतरण हो चुका है इसके उपलक्ष्य में हम सभी अभी 88 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती मना रहे हैं। अतः हम सभी यथार्थ रूप से भगवान भोलेनाथ को जाने समझे व उनसे जुड़े। वह इस महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ समस्त शिव भक्तों और समस्त आत्माओं पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं और सबका भला हो सब सुख पाए।
यात्रा का शुभारंभ शहर के रमेश चंद्र उपाध्याय व सिविल इंजीनियर, अमित पटेल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्थानीय डिफेंस कॉलोनी बाबा नगर ब्रह्माकुमारी परमात्मा अनुभूति भवन से किया गया। जो बक्सर गोलंबर सिंडिकेट नहर बायपास रोड ज्योति चौक स्टेशन रोड पुलिस चौकी पीपी रोड मुनीम चौक मैं रोड नहर आदि शहर के विभिन्न चौक चौराहों से निकल गई।

