OTHERS

मध्य विद्यालय बेलाउर के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक योगेंद्र राम का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बुधवार को जिले के मध्य विद्यालय बेलाउर के प्रांगण में  सेवानिवृत प्रधानाध्यापक योगेंद्र राम के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यकम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष लाची देवी ने की। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कस्तूरबा उच्च विद्यालय दुल्लहपुर सिमरी के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक यतीन्द्र कुमार चौबे उपस्थित रहे।

 

 

सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि यतीन्द्र चौबे ने गुरु की महत्ता को बताते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता। विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक संजीव कुमार तिवारी ने सम्मानित होने वाले प्रधानाध्यापक एवं आगत अतिथियों  का स्वागत फूल माला एवं अंगवस्त्र से किया। विद्यालय परिवार ने नम आंखों से अपने प्रधानाध्यापक को विदा किया।कार्यक्रम का संचालन मंजूर आलम ने की। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों में  मुख्य रूप से बशिष्ठ चौबे,अरुण सिंह, राजेंद्र उपाध्याय, संजीव कुमार तिवारी, राजीव रंजन तिवारी,अर्जुन सिंह, बालवीर सिंह, धनजी कुमार, प्रियंका कुमारी, अल्पना, मिराज शाकि समेत अनेको लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button