मणिपुर में महिलाओं के साथ घटित घटना के विरोध में दिव्य भारत ट्रस्ट ने निकाला मौन विरोध मार्च




न्यूज विजन। बक्सर
मणिपुर साहित देश के अन्य राज्यों में हो रहें महिला उत्पीड़न के खिलाफ़ दिव्यभारत ट्रस्ट के महिला प्रभारी रीना शर्मा के नेतृत्व में मुंह पर काली पट्टी बांध मौन मार्च निकला गया। जो शहर के बाईपास रोड काली मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए शहीद स्थल कमलदह पार्क में जाकर सम्पन हुआ।
मौन मार्च की नेतृत्वकर्ता रीना शर्मा ने कहा की जिस देश में नारी को देवी का स्थान दिया गया है उस देश में नारी की अस्मिता तबाह किया जा रहा है, हम सभी महिलाएं प्रशासन से मांग करते है की सुबह और शाम विशेष पुलिस की व्यवस्था कर चौक चौराहें और कोचिंग के आस-पास गस्त की व्यवस्था होना चाहिए। मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके अपराधियों द्वारा खौफ़नाक तरीका से वीडियो बना के देश भर में महिला समाज के सम्मान को तार तार किया गया। इन सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। मौन विरोध मार्च में रेशमा, संध्या, आशा सिंह, मनीषा, सृस्टि, नाजो, गीता, सीता, डिंकी, रेखा, प्रिया साहित सैकड़ों लड़कियां शामिल है।

