POLITICS

भाजपा के नवनियुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार का हुआ भव्य स्वागत

न्यूज विजन । बक्सर
बुधवार को भाजपा के नवनियुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं प्रदेश मंत्री संतोष रंजन के प्रथम आगमन पर शहर के बगीचा हाल में एक सम्मान समारोह का आयोजन पार्टी के पूर्व महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ तथा मंच संचालन का कार्य जिला महामंत्री निर्भय राय ने किया। स्वागत भाषण किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय ने किया।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं और जिले के किसानों के चेहरे पर एक खुशी की झलक दिखाई दे रही थी। उनके चेहरे की खुशी को समझते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की बिहार का संगठन आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी तथा दोनों चुनाव भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपने सहयोगियों के सहयोग से जीतने की कोशिश करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के नीतीश सरकार में किसनों की घोर उपेक्षा की जा रही है। भाजपा की सरकार बनेगी तो किसानों के हितों के रक्षा के लिए हर बिंदु पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
कार्यक्रम के अंत में समापन भाषण जिला महामंत्री पूनम रविदास ने किया। समारोह में मुख्य रूप से प्रदीप दुबे पूर्व प्रत्याशी बक्सर, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे, संत सिंह, इंदु देवी, सुधा गुप्ता, रानी चौबे , सिद्धनाथ सिंह, इंद्रेश पाठक, विंध्याचल सिंह , राजीव रंजन सिंह प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा, श्रीमन्नारायण तिवारी, इंद्रजीत बहादुर सिंह, अमरेंद्र चौबे, सुधा गुप्ता, सतीश दुबे किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, सोनु राय आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button