OTHERS

बसंत पंचमी पर ब्रह्मपुर में आयोजित होगा ब्रह्मपुर महोत्सव, शिव तांडव से होगा कार्यक्रम का आगाज 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

14 फरवरी बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से बसंत पंचमी के मौके पर प्रखंड ब्रह्मपुर में ब्रह्मपुर महोत्सव का आयोजन बीएन उच्च विद्यालय परिसर में किया गया है। इस महोत्सव के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

 

 

सुचना जनसम्पर्क पदाधिकारी अजय कुमार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया की  ब्रह्मपुर महोत्सव का थीम भगवान शिव पर आधारित है। इस कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन हेतु मौका दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से ब्रह्मपुर महोत्सव की सारी तैयारियां कर ली गई है। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद सिनेमेड इंटरटेनमेंट ग्रुप के द्वारा शिव तांडव की प्रस्तुति की जाएगी। इसके पश्चात अप्सरा डांस ग्रुप के द्वारा लोक नृत्य, स्थानीय लोक गायक भरत शर्मा व्यास, बॉलीवुड गायक राकेश राज सानू एवं बॉलीवुड गायिका आंखी दास के द्वारा भी अपनी मनोरम प्रदर्शन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर सभी जिलेवासी सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button