CRIME

बलिरामपुर गॉव में छेका समारोह में जमकर चला ईट पत्थर, हुयी फायरिंग एक की मौत 

दो पट्टीदारों के पूर्व के विवाद में हुयी घटना, इटाढ़ी के ख़तीबा गॉव से आए थे लोग लड़की का छेका करने 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिरामपुर गॉव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले कहा सुनी जिसके बाद मारपीट हुआ और जमकर ईट पत्थर चलने लगा देखते ही देखते फायरिंग भी होने लगा। जिसमे एक पक्ष के यहाँ लड़की पूजने आये एक वृद्ध छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहा इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही कई लोग को चोटें आयी है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मुफसिल थाना क्षेत्र के बलिराम पुर गॉव में दो पट्टीदारों के बीच वर्षो से जमीन का विवाद चला आ रहा है और दोनों पक्ष एक दूसरे के इज्जत बिगड़ने में लगे रहते है। जिसको लेकर बुधवार की रात इटाढ़ी थाना के ख़तीबा गॉव से कुंदन सिंह के यहाँ लड़की पूजने लड़का पक्ष के लोग आये थे। इसी दौरान ये घटना हुयी है। वही घटना के सम्बन्ध में ख़तीबा गॉव के नथुनी सिंह ने बताया की हमलोग बलिरामपुर के कुंदन सिंह के नतिनी का छेका करने आये हुए थे। लड़की पूजन के बाद छत पर  खाना खाने बैठे थे तभी कुंदन यादव के पडोसी नन्हू यादव के बेटा और पोता द्वारा ईट पत्थर चलाया जाने लगा और कुछ ही देर में फायरिंग भी होने लगा हमलोग छत से भागकर निचे उतरने लगे इसी बिच छत के बीच में चापाकल के लिए बना होल में 60 वर्षीय श्रीराम यादव गिर गए जिन्हे गंभीर चोटे आयी।  लेकिन उस समय ईट पत्थर चल रहा था जिसकी वजह से लगभग एक घंटे बाद हमलोग लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहा इलाज के दौराम मौत हो गयी।

वही घटना के सम्बन्ध मुफसिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष हरेश कुमार ने बतया की कुंदन यादव के पट्टीदारों से पूर्व का विवाद है जिसको लेकर मारपीट हुआ है जिसमे इटाढ़ी थाना क्षेत्र के ख़तीबा से लड़की का छेका करने आये श्रीराम यादव का छत से गिरने के कारन मौत हो गया है  जिनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वही घटना की जांच की जा रही है अभीतक किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर उचित कार्यवाई किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button