अठारह वर्ष से डोली में एक ही दूल्हा बैठा है, लोग ढो रहे है हम 45 दिन में थक गए थे : सुधाकर सिंह
चौसा थर्मल पावर प्लांट गेट पर किसानो के चल रहे धरना के समर्थन में पहुंचे थे सुधाकर सिंह




न्यूज़ विज़न। बक्सर
चौसा थर्मल पावर प्लांट गेट पर किसानो का जारी आंदोलन के दूसरे दिन बुधवार को उनके समर्थन में पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिना नाम लिए सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से बने दूल्हे का डोली ढोने वाले लोग हैं। जिसमें मैंने भी 45 दिन डोली ढोया था। हमें पता चला कि हम ज्यादा दिन तक डोली नहीं उठा सकते हैं इसलिए हमने इस्तीफा दे दिया।
वही सुधाकर सिंह है जो नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में राजद कोटे से कृषि मंत्री बनाए गए थे। कृषि मंत्री बनने के बाद में अपने ही सरकार के खिलाफ लगातार विवादित बयान दे रहे थे। जिसके बाद वह इस्तीफा दे दिए थे। सुधाकर सिंह ने पिछले दिनों अपने ही विधानसभा में किसान महापंचायत में सरकार पर हमला बोलते हुए सरकारी कर्मियों पर थूकने और जूता का माला पहनाने का बयान दिया था। उसके बाद बक्सर पहुंचने के बाद उन्होंने फिर नीतीश सरकार पर तंज कसा है। वही उन्होंने कहा की बीते दस जनवरी को किसानो के घर में घुसकर की गयी पिटाई किसी थानेदार की बस की बात नहीं उसमे किसी बड़े लोगो के इशारे पर हुआ था जांच चल रहा है।









