OTHERS

फाउंडेशन स्कूल के छात्र व एनसीसी कैडेट्स की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक्स अकांउट पर किया है साझा

राष्ट्रीय स्तर पर अलख जगा रहा है फाउंडेशन स्कूल

न्यूज विजन। बक्सर
विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र, लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव को गर्व और जिम्मेदारी के साथ मनाने हेतु कमर कस चुका है। देश के नौजवान युवा, छात्र, शिक्षक, महिलाएं, पुरुष, आमजन सभी मतदाता जागरूकता अभियान का अलख जगाते दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी बक्सर स्थित फाउंडेशन स्कूल के छात्र व एनसीसी कैडेट्स की तस्वीर अपने एक्स(पूर्व में ट्विटर) अकांउट पर साझा किया है। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है।

 

 

प्रधानमंत्री के ट्वीट कर फाउंडेशन स्कूल के छात्रों के बीच शक्तिपूंज का कार्य किया है। आज इस हर्ष के अवसर पर एनसीसी 30 बिहार के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एडम) लेफ्टिनेंट कर्नल राम सागर मिश्रा, एसएम डोबराज साहू , रविन्द्र सिंह , निरंजन कुमार भी विद्यालय में मौजूद होकर छात्रों का हौसला बढ़ाया। विद्यालय के शिक्षक एवं एएनओ सुनील तिवारी ने बताया कि विद्यालय देश के इस महान पर्व को बड़े गर्व के साथ मनाने हेतु तथा जागरूकता अभियान को और भी उर्जा के साथ फैलाने के लिए तैयार है। वहीं प्रिंसिपल विकास ओझा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने और उसे सूचित और नैतिक तरीके से हर चुनाव में अपना वोट देने के लिए सक्षम और सशक्त बनाने के लिए हम नागरिकों की सार्वभौमिक और प्रबुद्ध भागीदारी हेतु आह्वाहन करते हैं। जिले के स्वीप यूथ आइकॉन व फाउंडेशन स्कूल के शिक्षक अभिराम ने बताया कि भारत का चुनाव आयोग भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण की सुविधा प्रदान करता है। वे स्वयं को राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर फॉर्म 6 ऑनलाइन भर जनरल वोटर के रूप में नामांकित कर एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।

आज के इस आयोजन में विद्यालय परिवार, अभिभावक गण एवं अन्य सभी सदस्यों ने जागरूकता का अलख जगा रहे बच्चों का हौसला बढ़ा शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button