OTHERS
पांच सूत्री मांगो को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के हड़ताल के 36 वें दिन जिला मुख्यालय पर विशाल धरना
मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा हड़ताल : लीलावती देवी




न्यूज़ विज़न । बक्सर
पांच सूत्री मांगो को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में चल रहे हड़ताल के 36 वें दिन जिले के सभी ग्यारह प्रखंडो की आंगनबाड़ी सेविका सहायिका शुक्रवार को अपनी मांगो को लेकर जिला मुख्यालय स्थित होमगॉर्ड कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष सिंह की अध्यक्षता में विशाल धरना प्रदर्शन किया।
धरना को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा की बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 10000 सुनिश्चित किया जाय। सुप्रीम कोर्ट का आदेश के अलोक ंमें बिहार में भी ग्रेच्युटी भुगतान करना सुनिश्चित किया जाय। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए क्रमशः ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजित किया जाय। जबतक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है तबतक सेविकाओं को 25000 और सहायिकाओं को 18000 प्रतिमाह मानदेय राशि दी जाय। योग्य सहायिका से सेविका में बहाली हेतु अतिरिक्त 10 अंक बोनस देने का प्रावधान को लागु किया जाय। एवं सेविका से पर्यवेक्षिका तथा सेविका / सहायिका के रिक्त सभी पदों पर अभिलम्ब बहाली सुनिश्चित की जाय। 16 मई 2017 एवं 20 जुलाई 2022 के समझौते के लंबित मांगो को लागु किया जाय। वही उन्होंने कहा की हमारी मांगे पूरी होने तक आंगनबाड़ी का कार्य पूरी तरह ठप रहेगा।
जिला महासचिव लीलावती देवी ने कहा की सरकार बार बार हमलोगो के साथ धोखा करती है जब भी हमलोग आंदोलन करते है तो कहा जाता है की आपलोगो की मांगो पर विचार किया जायेगा लेकिन कोई भी मांग पूरा नहीं होता है, बिहार सरकार द्वारा चुनाव कार्य के आलावा अनेको कार्यो को हमलोगो के मध्यमा से करवाया जाता है। धरना में पूनम चौबे, आशा देवी, रीता देवी, सिमा देवी, सुनैना देवी, विमला देवी, गुड़िया देवी, रंजू देवी, रेनू देवी समेत हजारो की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद रही।

