OTHERS
पहाड़ों पर हुई बारिश तो एक सेमी की रफ्तार से बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर




न्यूज विजन । बक्सर
गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता प्रशांत चौरसिया के अनुसार गुरुवार को शाम 3 बजे गंगा का जलस्तर 55.390 मीटर दर्ज किया गया। वहीं गंगा के पानी में प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर पानी की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को दो बजे 55.25 मीटर गंगा का जलस्तर दर्ज किया गया था। उस समय पानी पांच से छह घंटे में 1 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा था। लेकिन, गुरुवार को अचानक पानी बढ़ने की रफ्तार तेज हो गई।
गंगा नदी में पानी बढ़ने की रफ्तार तेज होने लगी है। जानकारों की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते गंगा नदी के पानी में बढ़ोतरी हो रही है। वैसे अभी बाढ़ का खतरा नहीं है। क्योंकि, गंगा का जलस्तर वार्निंग लेबल से 3.93 मीटर दूर है।









