पर्यावरण के खतरों को महसूस करते हुए इसके संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधा लगाने का लिया संकल्प
संजीवनी ग्रुप आँफ हेल्थ केयर और आसा पर्यावरण सुरक्षा के संयुक्त तत्वावधान मे संगोष्ठी आयोजित




भास्कर न्यूज | बक्सर
संजीवनी ग्रुप आँफ हेल्थ केयर एंड एजुकेशनल ज़ोन और आसा पर्यावरण सुरक्षा के संयुक्त तत्वावधान मे विश्व पर्यावरण दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन शहर के इटाढ़ी रोड में किया गया। जिसका उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण के साथ किया गया।
संगोष्ठी मे संजीवनी ग्रुप आँफ हेल्थ केयर के निदेशक डॉ वी के सिंह आसा पर्यावरण सुरक्षा के राज्य संयोजक विपिन कुमार प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट मूल के जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ मनीष कुमार शशि, महिला शिक्षिका संघ की अनिता यादव, सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन आसा पर्यावरण सुरक्षा के राज्य संयोजक सह ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 नगर परिषद बक्सर ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर में पर्यावरण के खतरों को महसूस करते हुए इसके संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधा लगाने का संकल्प लिया गया। मौके पर उषा कुमारी, प्रकाश कुमार सिंह, निशु कुमारी, नेहा कुमारी, सोनम कुमारी, राजू भारती, अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संजीवनी ग्रुप के निदेशक डॉ वी के सिंह ने किया।

