OTHERS

पंचायत भवन पवनी में महिला सभा का हुआ आयोजन, योजनाओ की दी गयी जानकारी 

न्यूज़ विज़न ।  बक्सर 

शुक्रवार को पंचायत भवन पवनी के परिसर में महिला सभा का आयोजन पंचायत की मुखिया पूनम ओझा की अध्यक्षता में किया गया। वहीं महिलाओ को जानकारी देते हुए पंचायत सचिव संतोष कुमार ने कहा की पंचायत विकास सूचकांक एवं ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी में योजनाओं के निर्माण में महिलाओं की विशेष भूमिका है, जीपीटीपी निर्माण में महिलाओं से संबंधित योजनाओं का लेना अनिवार्य किया गया है। जिससे उनकी सभी समस्याओं की जानकारी प्राप्त हो और ससमय पर उसका निराकरण भी किया जाएगा।

 

बैठक में रीना देवी, पिंकी देवी, चिन्ता देवी, ममता देवी,सरिता देवी,सीमा देवी, प्रिया देवी, बेबी देवी, रीना देवी, कंचन देवी, माया देवी, सुनैना देवी, संजीवनी देवी, जीविका दीदी, ग्रामीण महिला कार्यपालक सहायक राकेश कुमार, पंचायत कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button