OTHERS

नगर परिषद् के कार्यरत मजदूरों ने कहा : अंगूठा लगवा एनजीओ द्वारा निर्धारित मजदूरी नहीं दी जाती 

नगर परिषद के मजदूरों की निर्धारित मजदूरी व पीएफ भुगतान समेत अन्य मुद्दों को लेकर मजदुर संघ की हुयी बैठक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नगर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच के समीप बक्सर नगर परिषद् के मजदूरों की एक बैठक मजदुर संघ के उपाध्यक्ष बृजकिशोर उपाध्याय उर्फ़ मोहन उपाध्याय की अध्यक्षता में  किया गया। जिसमे मजदूरों को निर्धारित मजदूरी नहीं मिलने को लेकर एनजीओ के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया और जमकर नारेबाजी की गयी।

 

 

बैठक को सम्बोधित करते हुए मोहन उपाध्याय ने कहा की नगर परिषद् द्वारा नए मजदूरों को 385 रू और पुराने मजदूरों को 495 रू दिया जाना है। लेकिन 300 और 400 रू ही दिया जाता है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा की मजदूरों को वस्त्र, जूता, ग्लब्स इत्यादि दिया जाना है लेकिन कुछ भी नहीं मिलता है। जिसको लेकर नगर परिषद् कार्यपालक पदाधिकारी, एसडीओ, श्रम अधीक्षक, लोक शिकायत पदाधिकारी व डीएम को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है लेकिन एनजीओ के मिलीभगत से अबतक कोई कार्यवाई नहीं हो रहा है। एनजीओ द्वारा मजदूरों का 120 दिनों का पीएफ नहीं दिया गया।  इसके अलावा 37 मजदूरों का मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। वही पुराने मजदूरों को स्थायी किया जाय। उन्होंने कहा की मजदूरों का अंगूठा लगवाकर उचित भुगतान नहीं किया जाता है। अगर मजदूरों को निर्धारित मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।  बैठक के अंत में नगर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।  इस दौरान महेंद्र कुमार, सुनील बांसफोर, जितेंद्र बांसफोर, कृष्णा रावत, सिमा देवी, चंदा देवी, विजय रावत, नगीना बांसफोर, धनजी, बसंती देवी, माया देवी, जोगिन्दर राम, ओम प्रकाश राम, निर्मला देवी समेत दर्जनों मजदुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button