दो दिवसीय प्रशिक्षण में कार्यपालक सहायकों को ई पंचायत व जेम पोर्टल की दी गयी जानकारी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के आईटीआई मैदान के समीप नाइलेट भवन में ई गवर्नेंस पर पंचायत कार्यपालक सहायकों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें प्रथम दिन जिला प्रोग्रामर देवेन्द्र मिश्रा द्वारा पंचायत कार्यपालक सहायकों को ई पंचायत व जेम पोर्टल पर विधिवत जानकारी दिया गया।








प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड लेखा समन्वयक जिला पंचायत संसाधन के दिनेश कुमार सिन्हा द्वारा जेम पोर्टल पंचायत के लिए एक नया पोर्टल है इस पोर्टल के माध्यम से ही पंचायत के सारा सामान की खरीदारी करना है। वहीं प्रशिक्षण का नोडल इन्दु रानी उपस्थित थीं प्रशिक्षण में राजीव कुमार, धनलाल पासवान, जितेन्द्र कुमार सिंह, अमित कुमार, हेमलता कुमारी, प्रेमलता कुमारी, कुसुम कुमारी, खुशबू कुमारी, चान्दमुनी कुमारी, सतेंद्र कुमार यादव, धनजी, हिमांशु कुमार शुक्ला, लक्ष्मण राम, कन्हैया पासवान, उमेश कुमार, पंकज कुमार तिवारी, मनोरमा कुमारी, विनित कुमार तिवारी पंचायत के सभी कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।




