OTHERS

जमीनी विवाद में जमकर चला लाठी डंडा, चार घायल, एफआईआर दर्ज  

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरिया गांव में शनिवार की शाम गांव के स्थानीय लक्ष्मण राम एवं जयप्रकाश राम के परिजनों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गया। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

 

 

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण राम एवं जयप्रकाश राम के बीच पिछले कई महीनो से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिस मामले को लेकर पहले से ही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बावजूद शनिवार को दोनों पक्षों के बीच पहले गाली गलौज शुरू हो गया. देखते ही देखते जमकर लाठी डंडे भी चलने लगा। जिसमें एक पक्ष के ब्रजेश राम, लक्ष्मण राम ,सुनीता देवी एवं सुकरी देवी बुरी तरह से घायल हो गए। इस सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

वही इस मामले में जयप्रकाश राम ,राहुल कुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है।  जिसमें प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button