छठे दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं का हड़ताल, बंद रहे आंगनबाड़ी केंद्र




न्यूज़ विज़न। बक्सर
राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में जिलेभर की आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के हड़ताल पर है. हड़ताल के छठे दिन बुधवार को सदर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड सचिव पुष्पा देवी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन जारी रहा। और सरकार विरोधी नारे लगाये गये। वही आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की वजह से आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चो के अभिभावकों के लिए समस्या उत्पन्न हो गयी है।
धरना को सम्बोधित करते हुए पुष्पा देवी ने कहा की जबतक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है तबतक सेविकाओं को 25000 और सहायिकाओं को 18000 प्रतिमाह मानदेय राशि दी जाय समेत पांच सूत्री मांगो को लेकर हमलोगो का अनिश्चित कालीन हड़ताल चल रहा है जो माँगे पूरी होने तक जारी रहेगा। धरना में माया कुमारी, चिंता कुमारी, कुमारी, सुनीता जायसवाल, अनीता कुमारी, उषा पांडेय, पूजा कुमारी, निशा चौहान समेत सैकड़ो की संख्या में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका शामिल रही और अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद किया।

