OTHERS

चित्रगुप्त परिवार मंच ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त के प्राचीन मंदिर में किया पूजा अर्चना 

न्यूज़ विज़न ।  बक्सर

श्री चित्रगुप्त परिवार मंच के तत्वावधान में बुधवार कोनगर के पुराना सदर अस्पताल रोड स्थित भगवान चित्रगुप्त के प्राचीन मंदिर में गाजे बाजे एवं हर्षोल्लास के साथ अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन किया गया।

मौके पर पंडित राम प्रकाश ओझा के द्वारा मुख्य यजमान मंच के पदाधिकारी व सदस्यों के हाथो विधि सम्मत पूजन का कार्य संपन्न कराया गया। उक्त अवसर पर चित्रांश परिवार ने चित्रगुप्त महाराज को कलम-दवात एवं पुस्तिका अर्पित की। चित्रगुप्त भगवान को फल, मेवा और मिठाई का भोग लगाकर मनोवांछित फल और शांति के लिए कामना की। पूजा के बाद अदरक, मधु, दही, घी, नारियल पानी आदि मिश्रित का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।

श्री चित्रगुप्त परिवार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण वर्मा ने लोगो को चित्रगुप्त पूजा एवं भईया दूज की बधाई देते हुए कहा कि हिंन्दू धर्म में चित्रगुप्त पूजा का विशेष महत्व है। चित्रगुप्त कायस्थो के आराध्य देव है। पूजा की विस्तृत जानकारी देते हुए मंच के मीडिया प्रभारी साकेत कुमार श्रीवास्तव उर्फ चंदन ने बताया की भगवान चित्रगुप्त जी के पूजा करने से साहस, शौर्य, बल और ज्ञान की प्राप्ति होती हैं। चित्रांश पूजा के दिन भगवान चित्रगुप्त के साथ ही कलम और बही-खाते की भी पूजा करते है क्योकि ये दोनो भगवान चित्रगुप्त को प्रिय है। इसके साथ ही अपने आय – व्यय का ब्यौरा के बारे मे पुरी जानकारी लिखकर भगवान चित्रगुप्त को अर्पित की जाती है। और संध्या 3 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही शाम 6 बजे महा आरती का आयोजन किया गया।

पूजन के दौरान मंच के संरक्षक वरीय अधिवक्ता शिव पूजन लाल, अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव(राजू), उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव(लल्लू), महासचिव मनन श्रीवास्तव, सचिव जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विधानन्द सिन्हा,  प्रवक्ता अरविंद श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ रविन्द्र श्रीवास्तव अधिवक्ता उर्फ रवि जी, संयुक्त सचिव आदित्य कुमार वर्मा, सहकोषाध्यक्ष शिव कृपाल दास, बीरेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू लाल, रमन सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार, बब्लु दयाद, पंडित राम प्रकाश ओझा, उमेश कुमार श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, विनय शंकर, समाजसेवी गिट्टू तिवारी एवं सदस्य के साथ अन्य समाज के गणमान्य, समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button