ACCIDENT

बक्सर से कोचस जा रही यात्रियों से भरी बस पॉवर प्लांट के समीप खाई में गिरी, बाल बाल बचे यात्री

जिउतिया पर्व पर बक्सर गंगा स्नान कर वापस लौट रही थी दर्जनों महिलाएं व बच्चे   

  
न्यूज़ विज़न ।  बक्सर 

जिले के चौसा कोचस मुख्य मार्ग पर चौसा थर्मल पावर प्लांट के समीप शनिवार की दोपहर अनियंत्रित यादव बस खाई में पलट गयी। जिसमें लगभग 50 की संख्या में यात्री सवार थे सभी यात्री बाल बाल बच गए। 

बस पलटने की घटना के बाद जुटी भीड़

घटना के संबंध में स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिउतिया पर्व को लेकर दर्जनों की संख्या में महिला एवं बच्चे इस बस से सवार होकर कोचस से बक्सर गंगा स्नान करने बक्सर आये हुए थे। जहां से गंगा स्नान कर पूजा अर्चना के बाद सभी व्रती महिलाएं अपने बच्चों के साथ सवार होकर वापस कोचस की तरफ वापस जा रहे थे।  बस जैसे ही चौसा थर्मल पावर प्लांट के नजदीक बस पहुंचा की अचानक अनियंत्रित होकर नीचे झाड़ीनुमा गहरी खायी में चली गयी। जिसके खाई में गिरते ही उसमें सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गयी.  इसी बीच राजपुर के अपर थाना अध्यक्ष संजय पासवान अपने अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ बक्सर कोर्ट में किसी काम से जा रहे थे।  हादसे को देखते ही तुरंत रुककर घटनास्थल पर पहुंचकर इमरजेंसी शीशे को खोलकर बस में सवार सभी यात्रियों को घंटे मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।  उन्होंने बताया कि संयोग ही कहा जाएगा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आयी है। घटना के बाद बस चालक एवं खलासी दोनों फरार हो गए।

दुर्घटना में बाल बाल बचे यात्री
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि यह संयोग ही कहा जाएगा अन्यथा कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी पुलिस ने काफी मदद किया.कोचस की रहने वाली पूनम देवी ने बताया कि जिउतिया स्नान कर वापस लौट रहे थे। यहां बस खाई में गिरकर पानी में चली गयी। आगे कोई खम्भा था जिससे बस टकराकर रुक गई है अन्यथा गहरे पानी में जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था वही समय पर पहुंच कर पुलिस की मदद से सबको बचा लिया गया है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button