आशा व आशा फैसिलेटर का 32 वे दिन भी हड़ताल के दौरान धरना जारी, सरकार से चल रही वार्ता




न्यूज विजन । बक्सर
आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ जिला शाखा के तमाम आशा एवं आशा फैसिलिटेटर का शनिवार को 32वे दिन भी हड़ताल जारी रहा। जहां एक तरफ कार्यपालक निदेशक से सकारात्मक वार्ता हो रही है जिसमें पारितोषिक को मानदेय में बदलने के लिए सरकार तैयार है और कुछ मानदेय भी बढ़ाने के लिए तैयार है। साथ ही साथ अन्य पैसे में बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार को लिखने के लिए सरकार तैयार है। आशा फैसिलिटेटर का भत्ता बढ़ाने के लिए भी केंद्र सरकार के पास लिखा जाएगा। केंद्र में नवंबर में बैठक होने वाली है उसके पहले यहां से प्रस्ताव भेजा जाएगा। सेवानिवृत हो जाने पर एक मुस्त राशि के लिए भी केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के लिए सरकार तैयार
पूरे जोश के साथ प्रत्येक प्रखंड पर धरना दिया गया।
सदर प्रखंड में अध्यक्षता मीरा देवी ने किया धारना को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष सह जिला संयोजक अरुण कुमार ओझा ने कहा कि सरकार के ना नुकुर के बावजूद संगठन ने पारितोषिक को मानदेय में बदलने में कामयाबी हासिल किया। साथ ही साथ मानदेय में वृद्धि करने को तैयार है। अन्य मांगों पर भी सहमति हो गई यह एक ऐतिहासिक जीत है। इसके लिए जिला के तमाम आशा एवं आशा फैसिलिटेटर धन्यवाद के पात्र हैं। जिन्होंने अपनी एकजुट को कायम रखा और हड़ताल को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ा। जिला के तमाम हड़ताल कर्मियों से अनुरोध है कि पूर्व की भांति लगन के साथ अपने कामों में जुट जाएं और जनता की सेवा करें।ताकि जनता की सहानुभूति के चलते हम कुछ पाए हैं और आगे भी कर पाएंगे। वही धरना को संबोधित करने वालो में
संबोधित करने वालों में बबीता कुमारी, संतोषी कुमारी, माया देवी, शीला देवी, मनोज चौधरी, कुंदन झा, महावीर पंडित प्रमुख रहे।

