हत्या मामले में चार को दस एवं एक को पांच वर्ष की सजा के साथ लगा जुर्माना




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दशम राकेश कुमार राकेश की काेर्ट में हत्या के प्रयास के मामले में सुनवाई करते हुए चार अभियुक्तों को 10 वर्षों के सश्रम कारावास के साथ 32-32 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। साथ ही पांचवें अभियुक्त को 5 वर्ष के कारावास के साथ जुर्माना लगाया।











अपर लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांट गांव में 12 जून 2011 को अपने दरवाजे पर बैठकर शिवदयाल सिंह एवं अन्य कुछ लोग बातचीत कर रहे थे। तभी आरोपियों द्वारा हथियार से लैस होकर आए तथा अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिसमें शेषनाथ सिंह द्वारा चलाई गई गोली गोली सुदामा सिंह की बाह में लगी थी, वहीं दयाशंकर सिंह उर्फ सोनू सिंह द्वारा चलाई गई गोली से दरोगा सिंह जख्मी हुए थे। आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर लूटपाट भी मचाया। घटना के बाद सूचक शिव दयाल सिंह ने ब्रह्मपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। जिसमे न्यायाधीश राकेश कुमार राकेश ने सुनवाई करते हुए 7 गवाहों की गवाही और साक्ष्य के आधार पर अलग-अलग धाराओं में अभियुक्तों को सजा सुनाई। दयाशंकर सिंह उर्फ सोनू सिंह, शेषनाथ सिंह, सूर्यकुमार सिंह व मनोज कुमार सिंह को भारतीय दंड विधान की धारा 307 के तहत 10 वर्षों सश्रम कारावास, एवं 27 आर्म्स एक्ट में 7 वर्षों का सजा सुनाया। इसके साथ ही प्रत्येक पर 32-32 हजार का जुर्माना लगाया। वहीं पांचवें अभियुक्त प्रहलाद कुमार सिंह को 5 वर्ष का सजा एवं 27 आर्म्स एक्ट में 5 वर्ष सजा सुनाई और 32 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

