अनिश्चित कालीन हड़ताल पर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, बंद रहे आंगनबाड़ी केंद्र
नवनिहालों की पढाई और पोषाहार पर आफत




न्यूज़ विज़न।बक्सर
जबतक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है तबतक सेविकाओं को 25000 और सहायिकाओं को 18000 प्रतिमाह मानदेय राशि दी जाय समेत पांच सूत्री मांगो को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में जिलेभर की आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के हड़ताल पर है. हड़ताल के दूसरे दिन दसर प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष पूनम चौबे की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन जारी रहा। और सरकार विरोधी नारे लगाये गये। वही आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की वजह से आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चो के अभिभावकों के लिए समस्या उत्पन्न हो गयी है।
धरना में सदर प्रखंड सचिव पुष्पा कुमारी, सुनीता देवी, पूजा मिश्रा, कुमारी अनिच्छा रानी, माधुरी देवी, प्रियंका रंजन, अनीता कुमारी, प्रभावती कुमारी, राजकुमारी देवी, सोना देवी, रेखा पाठक समेत सैकड़ो आंगनबाड़ी सेविका सहायिका शामिल रही और अपनी मांगो को लेकर आवाज बुलंद किया।









