OTHERS

लोकतंत्र के महापर्व को छठ की तरह मनाएं, एक जून को मतदान जरूर करें : डीडीसी 

स्वीप के तहत राजपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के राजपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय राजपुर परिसर में लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रशिक्षु बीडीओ अर्चना कुमारी एवं संचालन जीविका कर्मी दुर्गा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में डीडीसी डॉक्टर महेंद्र पाल ने मजबूत लोकतंत्र के लिए अपील करते हुए कहा कि इस महापर्व में सब की सहभागिता जरूरी है। जिस तरह छठ का पर्व मनाते है। उसी प्रकार इस लोकतंत्र के पर्व को भी बड़े उत्साह के साथ मनायेंगे। मजबूत लोकतंत्र के लिए आगामी एक जून को अपना कीमती वोट जरूर करेंगे।

 

 

डीडीसी महेंद्र पाल ने सम्बोधित करते हुए कहा की हम सब की भागीदारी एक नैतिक जिम्मेदारी है। मतदान से हम सिर्फ सरकार नहीं चुनते बल्कि अपने देश की दिशा एवं दशा तय करते हैं। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य की वह बढ़-चढ़कर मतदान कर अपने देश के लिए अच्छा प्रतिनिधि चुने। अगर हम मतदान नहीं करते हैं तो अपना प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी हम दूसरे को दे देते हैं। इस लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा बने एवं आने वाले चुनाव में हम अपना मतदान जरूर करें। सभी बीएलओ एवं पंचायत कर्मी मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।  लोकतांत्रिक देश में जनता की ओर से सरकार बनाई जाती है। इसके लिए हमें अपने मत का प्रयोग करना होगा। अंत में उन्होंने पहले जलपान तब मतदान नारा को बुलंद किया।

प्रशिक्षु बीडीओ अर्चना कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसमें सबको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है.इसमें युवाओं को आगे आने की जरूरत है। अभी भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत कम है। महिला अपने अधिकार के लिए आगे आये। बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि मतदान एक ऐसी शक्ति है जो देश के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। जिस व्यक्ति को आप मतदान करते हैं वह जनता द्वारा परखा हुआ और देखा गया व्यक्ति होता है। उसी को आप चुनकर देश के निर्माण के लिए भेजते हैं।  बीपीआरओ ममता कुमारी ने अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मौके पर पीओ मोहम्मद सज्जाद जहीर, स्वच्छता समन्वयक रूपेश कुमार सिंह, मुखिया अनिल सिंह ,भिखारी अंसारी, निर्वाचन कर्मी ओम प्रकाश सिंह, अखिलेश्वर राय ,अभय पाठक के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button