न्यूज विजन । बक्सर
जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत बलिहार गाँव के ठाकुरबाड़ी में भगवान श्रीकृष्ण के बरही कार्यक्रम को धूमधाम से नन्दोत्सव के रूप में मनाया गया। इसको लेकर नवयुवक पूजा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिन पूर्व से अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया था जिसमें उत्तरप्रदेश तथा बिहार के कई कीर्तन मंडलियां ने हिस्सा लिया। भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया छप्पन भोग
बुधवार को कीर्तन के पूर्णाहुति पर हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मठ-मंदिरों के मठाधीशों तथा साधु संतों के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर इस्कॉन मंदिर बक्सर के पुजारी मनोहर दास द्वारा राधा कृष्ण व ठाकुर जी का 18 किस्म के तरल पदार्थों से महाअभिषेक किया गया। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी शंख ध्वनि और भक्तिमय वातावरण में महाअभिषेक किया। साथ ही पहली बार ठाकुरबाड़ी में 56 व्यंजनों का भगवान को भोग लगा गया। इसके बाद इस्कॉन मंदिर के पुजारी मनोहर दास द्वारा नृसिंह आरती भी गई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी पर्व को पूरे 12 दिनों तक स्थानीय ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया है। उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम के सफल समापन के पीछे गाँव के युवाओं का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सनातन धर्म व संस्कृति से दूर हुए लोगों को पुनः भगवान के भक्ति से जोड़ा जाए ताकि समाज में तेजी से फैल रही पश्चिमी सभ्यता व राक्षसी प्रवृत्ति को रोका जाएं। इसके पूर्व उन्होंने स्थानीय गाँव में श्रीमद्भागवत कथा भी कुछ दिनों तक किया था जिसका काफी प्रभाव पड़ा है।