ACCIDENT
बक्सर के दो युवकों पर टूटा कहर : यूपी के बलिया में टोस नदी पुल से गिरा कोयला लदा ट्रक, खलासी की मौत, चालक गंभीर
बलिया-वाराणसी NH-31 पर दर्दनाक हादसा, बक्सर के दोनों युवक थे ट्रक में सवार – चालक BHU वाराणसी में जिंदगी की जंग लड़ रहा


न्यूज़ विज़न। बक्सर
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शुक्रवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने बक्सर के दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। बलिया-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-31) पर फेफना और चितबड़ागांव के बीच स्थित टोस नदी पुल पर कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरा।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शुक्रवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने बक्सर के दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। बलिया-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-31) पर फेफना और चितबड़ागांव के बीच स्थित टोस नदी पुल पर कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरा।
इस दर्दनाक हादसे में बक्सर जिले के निवासी खलासी पंकज यादव (25) पुत्र छोटक यादव, निवासी लक्ष्मण चक्की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक लाऊ खरवार (30) पुत्र रामकरण खरवार, निवासी सेमरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चितबड़ागांव से फेफना की ओर जा रहा था, तभी अचानक नियंत्रण खो बैठा और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे टोस नदी में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जहां भयावह दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीन और गैस कटर की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे खलासी के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल चालक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।
अहले सुबह में हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुल पर भारी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की भयावहता को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर सवाल खड़े करता है, वहीं बक्सर जिले के लिए यह घटना गहरा दुख लेकर आई है, जहां एक युवक की जान चली गई और दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।





