OTHERS

कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष का निधन, नेताओ ने किया शोक व्यक्त 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया महिला निवासी जय किशोर ओझा का निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम सभी कांग्रेस जनों के गार्जियन स्वर्गीय ओझा आजीवन सच्चे कांग्रेसी सिपाही के रूप कार्य करते रहे वे हरदम हर वक्त कांग्रेस की तरह देश पर जीने मरने  की बात करते थे। उनकी कमी सदैव खलती रहेगी।

उनके निधन पर शोक प्रकट करने वालों में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी मुन्ना तिवारी, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कामेश्वर पांडे, डॉ उमाशंकर पांडे, राजर्षी राय, चौसा प्रखंड अध्यक्ष राजा रमण पांडे, मलयालम पांडे, रामस्वरूप अग्रवाल, वशिष्ठ सिंह, धनु लाल, कवि श्रवण, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्रवण तिवारी, राम प्रसन्न द्विवेदी, वीरेंद्र राम, अशोक पांडे, शिवाकांत मिश्रा, भृगु नाथ तिवारी, सुधीर चौबे, रामजतन सिंह यादव, गुप्तेश्वर चौबे, मंटू सिंह, बटेश्वर चौबे, सत्यानंद मिश्रा ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहां की मृदु भाषी शांत स्वभाव सादगी किसी को प्रतिष्ठा देने का जो अपने व्यवहार से हम लोगों को शिक्षा दिए उसे अपने जीवन में सदैव अपनायेगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button