OTHERS

एनएसयूआई बक्सर ने मनाई स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी की जयंती, युवाओं से जनसेवा और राष्ट्रहित में आगे आने का आह्वान

जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, पुत्र एवं बिहार एनएसयूआई प्रदेश महासचिव ईशांत त्रिवेदी बोले— जनसेवा, ईमानदारी और संघर्ष की विरासत हमेशा देती रहेगी प्रेरणा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) बक्सर द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी के पुत्र एवं बिहार एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ईशांत त्रिवेदी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी का संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा आम जनता के अधिकारों और हितों की आवाज बुलंद की तथा अपने सिद्धांतों, ईमानदारी और संघर्षशील व्यक्तित्व के बल पर समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई। ईशांत त्रिवेदी ने कहा कि उनके पिता के आदर्श, सादगी, ईमानदारी और सेवा भाव आज भी हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए आगे आने का आह्वान किया।

 

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेताओं ने भी स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा तथा सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष, विचार और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अनिल कुमार त्रिवेदी के आदर्शों पर चलने, समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा जनहित के मुद्दों के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सौरभ मिश्रा, श्रीधर तिवारी, रंजन यादव, आर्यन राय, सूरज कुमार, मोहन सिंह, मनीष कुमार, आदित्य कुमार, नागेश्वर कुमार एवं दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button