CRIME

शौच को जा रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास, एफआईआर दर्ज

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के औद्याैगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शौच करने जा रही युवती के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने का प्रयास के मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई साथ ही आरोपी के गिरफ्तारी काे लेकर प्रयास कर रही है।

 

घटना के सम्बन्ध में महिला थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्याैगिक थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती काे शौच के लिए खेतों के तरफ जा रही थी। उसी दौरान गांव के राजेश यादव ने उसे पकड़ लिया। और आरोपी ने युवती के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। तभी युवती द्वारा शाेर मचाने पर युवक फरार हो गया। युवती घर पहुंच घटना की जानकारी अपने परिजनों काे दी। युवती ने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंच मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।  साथ ही आरोपी के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button