किसना बक्सर स्टोर की पहली वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, लकी ड्रॉ में मनु मौर्या ने जीता स्कूटर
सुबह स्वच्छता अभियान से लेकर गंगा घाटों पर पौधारोपण तक चला कार्यक्रम, 100 से अधिक जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के पीपी रोड स्थित देश के प्रतिष्ठित डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड किसना के बक्सर स्टोर के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्टोर की पहली वर्षगांठ को खास बनाने के लिए दिनभर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जरूरतमंदों को भोजन कराने के साथ-साथ लकी ड्रॉ कार्यक्रम प्रमुख रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 6 बजे स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान से हुई। किसना बक्सर स्टोर की टीम ने शहर के पीपी रोड एवं रामरेखा घाट रोड में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण और गंगा घाटों की हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से गंगा घाटों पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 40 पौधे लगाए गए। आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण का संदेश दिया। वहीं, दोपहर में स्टोर के सामने 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। इस पहल के माध्यम से किसना स्टोर प्रबंधन ने अपनी पहली वर्षगांठ को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जरूरतमंदों के बीच सेवा का संदेश दिया।
महिला ग्राहकों ने किया दीप प्रज्वलन, केक काटकर मनाई पहली वर्षगांठ
शाम को पीपी रोड स्थित किसना स्टोर में लकी ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला ग्राहकों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद स्टोर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर उपस्थित अतिथियों, ग्राहकों एवं स्टोर प्रबंधन ने संयुक्त रूप से केक काटकर खुशियां मनाईं।
लकी ड्रॉ में मनु मौर्या ने जीता स्कूटर
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक और रोमांचक पल शाम करीब 7:30 बजे आया, जब लकी ड्रॉ के तहत स्कूटर के पहले पुरस्कार का ड्रॉ निकाला गया। विधिवत तरीके से किए गए ड्रॉ में मनु मौर्या विजेता बनीं। स्कूटर जीतने की घोषणा होते ही मनु मौर्या के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। पुरस्कार जीतने के बाद उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए बेहद खास और यादगार पल बताया। इस दौरान स्टोर परिसर में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच भी उत्साह का माहौल रहा। लकी ड्रॉ को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिली।
कार्यक्रम में किसना बक्सर स्टोर के प्रोपराइटर परशुराम वर्मा एवं हिमांशु वर्मा, किसना के एओएम बिकास सिंह, सीएसआर काफिले, सीनियर सेल्स अंजलि, राजू के साथ सेल्स एग्जीक्यूटिव तनु, विकास, ख़ुशी, नरगिश के अलावा ग्राहक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। किसना बक्सर स्टोर प्रबंधन ने कहा कि पहली वर्षगांठ को केवल व्यावसायिक उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और ग्राहकों के साथ जुड़ाव के अवसर के रूप में मनाया गया। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सेवा और ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से वर्षगांठ को यादगार बनाने का प्रयास किया गया।




