प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा की हुयी बैठक, राकेश टिकैत पर हुए हमले को लेकर प्रशासन की निंदा
कोर्ट द्वारा प्रशासन पर संज्ञान लिए जाने के फैसला का मोर्चा ने किया स्वागत




न्यूज़ विज़न। बक्सर
रविवार को प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा द्वारा पंचायत भवन, बनारपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. विजय नारायण राय ने की तथा मंच संचालन मेराज खान ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन बिहार प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश सिंह मौजूद रहे।







बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले की कड़ी निंदा की गई। यह घटना अत्यंत अमानवीय और निंदनीय है। उपस्थित लोगों ने आशंका जताई कि इस हमले में स्थानीय प्रशासन की मौन सहमति रही, जैसा कि बक्सर के प्रशासन की भूमिका में भी देखा गया था। किसानों ने सम्बोधित करते हुए कहा 24 अप्रैल को बक्सर की अदालत से किसानों के पक्ष में आए निर्णय को “इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन” कहा गया। CJM द्वारा किसानों पर हुए दमन पर स्वतः संज्ञान लेकर प्रशासन पर FIR दर्ज कराने का आदेश दिया गया था। प्रशासन द्वारा ADJ, बक्सर के समक्ष याचिका दायर की गई, लेकिन एक वर्ष के विस्तारित सुनवाई के पश्चात ADJ न्यायालय ने किसानों के पक्ष में न्यायपूर्ण आदेश पारित किया गया जिससे प्रभावितो मे आपार हर्ष है। तथा प्रशासनिक दमन की कार्रवाई की निन्दा की गई।

प्रशासन द्वारा बनारपुर, कोचाढी एवं मोहनपुरवा गांवों में शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा बर्बर लाठीचार्ज, तोड़फोड़ एवं मनमानी गिरफ्तारी की गई। 500 से अधिक ग्रामीण घायल हुए, जिनमें महिलाएं, वृद्ध एवं बच्चे भी शामिल थे। ग्रामीणों की निजी संपत्ति एवं मवेशियों को नुकसान पहुँचाया गया। इस सम्बन्ध में किसानों ने दोषी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित किसानों एवं मजदूरों को मुआवजा दिया जाए। क्षतिग्रस्त संपत्ति की भरपाई की जाए एवं भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश बनाए जाएं। प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा स्पष्ट करता है कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सभी पीड़ितों को न्याय नहीं मिल जाता। प्रशासनिक दमन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अब कानून का डंडा प्रशासन पर चलेगा। बैठक को उमेश कुमार सिंह, अधिवक्ता, रामप्रवेश सिंह यादव, अध्यक्ष, प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा, शैलेश राय, पूर्व मुखिया सुरेश सिंह यादव, गोरख पांडेय, सियाराम सिंह, साधु सिंह, नन्दलाल सिंह, ओमकार राय, छेदी राय, नन्द कुमार राम, संत विलास पांडेय, बृजेश राय समेत अन्य शामिल रहे।

