CRIME

अलाव तापने के दौरान केसठ भाजपा मंडल अध्यक्ष को लगी गोली 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

भाजपा केसठ मंडल अध्यक्ष रतन रावत को मंगलवार को अलाव तापने के दौरान गोली लग गई, जिससे वे जख्मी हो गए है। गोली उनके पैर के एड़ी में लगी है। जख्मी मंडल अध्यक्ष को पीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठंड से बचाव करने के लिए केसठ प्रखंड के नया बाजार पीपल पेड़ के समीप ग्रामीणों द्वारा कूड़ा कचरा इकट्ठा कर अलाव जलाया गया था। इसी दौरान जल रहे अलाव में से एक गोली की फटने की आवाज आई, गोली मंडल अध्यक्ष के पर पैर में लग गई और वे जख्मी होकर कराहने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने अनुमान लगाया की कूड़ा कचरा में ही एक गोली था जो गर्म होकर फट गई। गोली फटने की आवाज सुनकर अलाव ताप रहे लोगों में खलबली मच गई। बाद में लोगों ने मंडल अध्यक्ष को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। उप मंडल अध्यक्ष नंदजी यादव ने बताया की मंडल अध्यक्ष खतरे से बाहर है। ग्रामीण ने अलाव को बुझाकर तलाशी ली तो उसमें 12 बोर का खोखा अधजली बरामद हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वही मामले की जानकारी नवानगर थाना को दी गयी जहां मौके पर पहुंच पुलिस ने जाँच पड़ताल आरम्भ कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button