ACCIDENT

तेज रफ़्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, घर से निकली थी बाजार करने  

रघुनाथपुर गॉव के समीप हुयी घटना, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव के समीप रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। प्राप्त सूचना के अनुसार मृत महिला बाजार करने जा रही थी। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इलाज के लिए परिजन आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान महिला रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत महिला की पहचान बगेन गोला थाना क्षेत्र के पकड़ाही गांव निवासी भगवान ओझा की 41 वर्षीया पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई।

 

घटना के सम्बन्ध में मृतका के भाई प्रभु मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने गांव से बाजार करने पैदल ही सिकरिया जा रही थी। उसी दौरान रघुनाथपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इलाज के लिए रघुनाथपुर पीएचसी से ले गए जहा से आरा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन आरा पहुंचने के पहले ही मौत हो गई। आरा सदर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया गया। जिसकी सूचना मिलने पर आरा टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि महिला को चार पुत्र और एक पुत्री है। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। वही इस हादसे से के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button