OTHERS

बक्सर डीएम साहिला को अपर सचिव स्तर पर प्रोन्नति, 1 जनवरी 2027 से होगा प्रभावी

बिहार सरकार ने 2018 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों को दी प्रोन्नति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2018 बैच के 10 अधिकारियों को अपर सचिव स्तर पर प्रोन्नति प्रदान की है। इस सूची में बक्सर की जिलाधिकारी साहिला का नाम भी शामिल है। सरकार द्वारा दी गई यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगी।

 

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 12 नवंबर को अधिसूचना जारी की गई है। विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में संबंधित अधिकारियों को अपर सचिव स्तर पर प्रोन्नति दिए जाने का पत्र जारी की गई है। बक्सर जिलाधिकारी साहिला को प्रोन्नति मिलने की खबर से जिले के प्रशासनिक महकमे में भी चर्चा है। वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी साहिला वर्तमान में बक्सर जिले की जिलाधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में जिले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 

गौरतलब है कि अपर सचिव स्तर पर प्रोन्नति प्रशासनिक सेवा में अधिकारियों के पद और दायित्वों के क्रमिक विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बिहार सरकार के इस निर्णय से 2018 बैच के अधिकारियों को उच्च प्रशासनिक जिम्मेदारी की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बक्सर के लिए भी यह गौरव की बात है कि जिले की वर्तमान जिलाधिकारी साहिला का नाम प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची में शामिल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button