OTHERS

आरके ज्वैलर्स में धनतेरस पर करें खरीददारी डायमंड ज्वेलरी पर 0% मेकिंग चार्ज,शादी-विवाहकी खरीदारी पर भी विशेष ऑफर

जमुना चौक स्थित आरके ज्वैलर्स में गोल्ड-डायमंड के आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध, पुराने आभूषणों की प्योरिटी के अनुसार 100% रिफंड का दावा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
धनतेरस एवं दीपावली के पर्व को लेकर शहर के जमुना चौक स्थित आरके ज्वैलर्स में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और आकर्षक ज्वेलरी कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। त्योहार के साथ-साथ शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए प्रतिष्ठान की ओर से डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी पर विशेष योजनाएं बताई गई हैं।

 

आरके ज्वैलर्स के प्रोपराइटर विनय कुमार ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली को ध्यान में रखते हुए डायमंड की किसी भी ज्वेलरी पर 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज का ऑफर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राहक इस विशेष ऑफर का लाभ उठाकर अपनी पसंद के डायमंड आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शादी-विवाह के लिए ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे ग्राहकों को ज्वेलरी की खरीदारी पर 9.9 पॉइंट मेकिंग चार्ज में आभूषण उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इससे शादी की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भी आकर्षक विकल्प मिल सकते हैं।

 

छोटी-छोटी बचत से भविष्य की प्लानिंग पर जोर

विनय कुमार ने बढ़ती सोने की कीमतों के बीच ग्राहकों को नियमित और छोटी-छोटी राशि के माध्यम से निवेश की योजना बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ग्राहक अपनी क्षमता के अनुसार महीने की छोटी-छोटी बचत को सोने में निवेश कर भविष्य के लिए बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं। सोने की कीमतों में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए यह भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

पुराने आभूषणों पर प्योरिटी के अनुसार 100% रिफंड

पुराने आभूषणों को लेकर उन्होंने बताया कि ग्राहकों को उनके पुराने सोने की प्योरिटी के अनुसार 100 प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा। इससे पुराने आभूषणों को बदलकर नए डिजाइन की ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को सुविधा मिलने की बात कही गई है।

गोल्ड और डायमंड के आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध

आरके ज्वैलर्स की ओर से ग्राहकों के लिए गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी के नए और आकर्षक कलेक्शन भी उपलब्ध कराए गए हैं। त्योहार और शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन और पसंद के अनुरूप ज्वेलरी कलेक्शन पर जोर दिया जा रहा है।

प्रोपराइटर विनय कुमार ने ग्राहकों से त्योहार एवं शादी-विवाह की खरीदारी के लिए प्रतिष्ठान पर उपलब्ध कलेक्शन देखने तथा विशेष ऑफरों का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार ज्वेलरी उपलब्ध कराने के साथ खरीदारी को सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button