OTHERS

बक्सर में 22 सितंबर को लगेगा जॉब कैंप, 100 पदों पर होगी ऑन-स्पॉट भर्ती

टेली कॉलर, हेल्पर और टेक्नीशियन के पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसर, 10वीं से ग्रेजुएशन व ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 22 सितंबर 2026 को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जॉब कैंप में निजी कंपनी EXPERT MAN POWER SERVICE द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

 

जॉब कैंप में TELECALLER (FEMALE), HELPER और TECHNICIAN के कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार 10,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

10वीं से ग्रेजुएशन और ITI अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन अथवा ITI निर्धारित की गई है। कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार ऑन-स्पॉट चयन किया जाएगा। रोजगार का कार्यस्थल बक्सर, बिहार एवं गुजरात निर्धारित किया गया है।

जिला नियोजनालय परिसर में होगा आयोजन

यह जॉब कैंप 22 सितंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को संयुक्त श्रम भवन, ITI फील्ड, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक जिला नियोजनालय में अपना निबंधन नहीं कराया है, वे नेशनल कैरियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं।

बॉयोडाटा और आधार कार्ड साथ लाना जरूरी

जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपना बॉयोडाटा एवं आधार कार्ड साथ लेकर उपस्थित होना होगा। जॉब कैंप में प्रवेश और भागीदारी पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति से संबंधित शर्तों एवं अन्य प्रक्रियाओं के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे। जॉब कैंप की पूरी प्रक्रिया में जिला नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button