कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी में 25% राशि देकर आज का गोल्ड रेट लॉक कराने की सुविधा
25% राशि देकर आज का गोल्ड रेट लॉक कराने की सुविधा, ‘वियाना’ और ‘ओरा’ कलेक्शन का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगे खास ऑफर


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के पिपरपाती रोड स्थित कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में ज्वेलरी प्रेमियों के लिए नई ‘वियाना’ और ‘ओरा’ कलेक्शन का शुभारंभ किया गया। खास बात यह रही कि इन नए कलेक्शनों का शुभारंभ विशेष रूप से ग्राहकों के हाथों कराया गया। इस अवसर पर शोरूम में ग्राहकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
स्टोर मैनेजर निर्भय कांत चौधरी ने बताया कि ‘वियाना’ और ‘ओरा’ कलेक्शन में हीरे और सोने के आकर्षक एवं आधुनिक डिजाइन के आभूषण शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कलेक्शनों को अलग-अलग अवसरों के साथ-साथ महिलाओं के व्यक्तित्व और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि शादी-विवाह वाले परिवारों और आगामी त्योहारों के लिए पहले से खरीदारी की योजना बनाने वाले ग्राहकों के लिए शोरूम की ओर से एडवांस बुकिंग सुविधा भी शुरू की गई है। इसके तहत ग्राहक महज 25 प्रतिशत राशि देकर आज के सोने के रेट को लॉक करवा सकते हैं। शोरूम प्रबंधन के अनुसार, भविष्य में सोने का भाव बढ़ने पर ग्राहक को इसका लाभ मिलेगा, जबकि रेट घटने की स्थिति में घटे हुए रेट पर ज्वेलरी उपलब्ध कराई जाएगी।
पुराने सोने को बदलकर नया आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। शोरूम के अनुसार, पुराने सोने पर 105 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही गोल्ड मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 20 प्रतिशत और डायमंड मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 35 प्रतिशत की छूट का ऑफर भी उपलब्ध है। पिछले वर्ष ग्राहकों से मिले विश्वास और उत्साह को देखते हुए इस वर्ष भी शोरूम प्रबंधन की ओर से लकी ड्रॉ की व्यवस्था की गई है। प्रबंधन के अनुसार, 25 हजार रुपये के डायमंड या 75 हजार रुपये के गोल्ड की खरीदारी करने वाले ग्राहक लकी ड्रॉ में शामिल हो सकेंगे। लकी ड्रॉ में ग्राहकों के पास कार या स्कूटी जीतने का मौका रहेगा। शोरूम प्रबंधन ने ग्राहकों से नई कलेक्शन और उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी के लिए शोरूम पहुंचने की अपील की है।
वीडियो देखें :





