हरतालिका तीज पर तनिष्क का खास ऑफर, गोल्ड पर ₹601 प्रति ग्राम तक की छूट और डायमंड पर 20% तक का लाभ
18KT या उससे ऊपर के पुराने सोने पर 0% कटौती, 10 से 13 सितंबर तक ग्राहकों के लिए विशेष अवसर


न्यूज़ विज़न। बक्सर
हरतालिका तीज के अवसर पर ज्वेलरी खरीदारी को खास बनाने के लिए तनिष्क बक्सर की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर पेश किया गया है। 10 से 13 सितंबर तक चलने वाले इस खास ऑफर में ग्राहकों को गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर आकर्षक लाभ मिल रहा है। त्योहार और आगामी शादी-विवाह के सीजन को ध्यान में रखते हुए स्टोर में नई डिजाइन और लेटेस्ट गोल्ड, डायमंड एवं वेडिंग कलेक्शन की शानदार रेंज भी उपलब्ध है।
तनिष्क बक्सर के स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि हरतालिका तीज के अवसर पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर लाया गया है। इसके तहत गोल्ड ज्वेलरी की खरीद पर प्रति ग्राम ₹601 तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है। वहीं, डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह विशेष ऑफर सीमित अवधि के लिए है और ग्राहक इसका लाभ 10 से 13 सितंबर तक उठा सकते हैं। ऑफर नियम एवं शर्तों के अधीन लागू है।
उन्होंने बताया कि पुराने सोने के आभूषणों को नई ज्वेलरी में बदलने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए भी तनिष्क की ओर से खास सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 18 कैरेट (18KT) या उससे ऊपर के पुराने सोने पर 0% कटौती का लाभ दिया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्राहक अपने पुराने सोने के आभूषणों को नई गोल्ड या डायमंड ज्वेलरी में बदल सकते हैं और एक्सचेंज के दौरान मिलने वाली इस विशेष सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि हरतालिका तीज के साथ आगामी शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए तनिष्क बक्सर में गोल्ड, डायमंड और वेडिंग कलेक्शन की कई नई डिजाइन उपलब्ध कराई गई हैं। ग्राहकों की पसंद और अलग-अलग अवसरों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक से लेकर मॉडर्न डिजाइन तक कई विकल्प मौजूद हैं। तीज के मौके पर खुद के लिए या अपने प्रियजनों के लिए ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को एक ही स्थान पर अलग-अलग डिजाइन और कलेक्शन देखने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सोने की कीमतों में लगातार बदलाव के बीच ज्वेलरी खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए मौजूदा ऑफर और एक्सचेंज सुविधा बेहतर अवसर प्रदान कर रहे हैं। गोल्ड पर ₹601 प्रति ग्राम तक की छूट, डायमंड वैल्यू पर 20% तक की छूट और 18KT या उससे ऊपर के पुराने सोने पर 0% कटौती ग्राहकों के लिए इस तीज खरीदारी को और खास बना रही है। आदित्य पाण्डेय ने ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि वे ऑफर की समाप्ति से पहले तनिष्क बक्सर स्टोर पर विजिट करें और अपनी पसंद की नई डिजाइन एवं कलेक्शन के साथ इन विशेष लाभों का फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि सीमित अवधि के इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहक 10 से 13 सितंबर के बीच स्टोर पर जरूर आएं।
तीज के मौके पर ग्राहकों के लिए फ्री मेहंदी
हरतालिका तीज की खुशियों को और खास बनाने के लिए तनिष्क बक्सर की ओर से 12 और 13 सितंबर को ग्राहकों के लिए निःशुल्क मेहंदी एक्टिविटी का भी आयोजन किया जा रहा है। ग्राहक परिवार के साथ स्टोर पहुंचकर फ्री मेहंदी लगवा सकेंगे और त्योहार के उत्सव का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही डुमरांव के ग्राहकों के लिए भी 12 और 13 सितंबर को Royal Hotel Banquet, Dumraon, Buxar में विशेष मेहंदी एक्टिविटी आयोजित की जा रही है। यहां भी ग्राहकों को निःशुल्क मेहंदी लगाई जाएगी। तनिष्क की इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों के साथ हरतालिका तीज की खुशियां साझा करना और उन्हें त्योहार का खास अनुभव देना है।
तनिष्क बक्सर में ग्राहकों की सुविधा के लिए ज्वेलरी क्लीनिंग, पॉलिशिंग एवं कैरट चेकिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा लेजर मशीन के माध्यम से ज्वेलरी पर नाम लिखने की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। तनिष्क बक्सर की ओर से ग्राहकों से आग्रह किया गया है कि वे 10 से 13 सितंबर तक स्टोर पर पहुंचकर हरतालिका तीज के विशेष ऑफर और नई डिजाइन का लाभ उठाएं तथा 12 और 13 सितंबर को निःशुल्क मेहंदी एक्टिविटी में भी शामिल हों।





