RELIGION

भादो अमावस्या महोत्सव एवं राणी सती दादी का 52वां वार्षिक उत्सव

10 और 11 सितंबर को गोला घाट स्थित श्री श्री 1008 राणी सती मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा 52वां वार्षिक उत्सव, अद्भुत श्रृंगार के साथ भक्तों को मिलेगा महाप्रसाद

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
भादो अमावस्या के पावन अवसर पर शहर के गोला घाट स्थित श्री श्री 1008 राणी सती मंदिर में दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव एवं श्री राणी सती दादी का 52वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

आयोजकों के अनुसार, यह धार्मिक आयोजन 10 सितंबर, गुरुवार तथा 11 सितंबर, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। दोनों दिनों मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान राणी सती दादी का अद्भुत एवं मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। महोत्सव के दौरान दादी के दरबार में दोनों दिन छप्पन भोग का महाप्रसाद लगाया जाएगा। श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दादी के दर्शन करने के साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

समिति से जुड़े संजय सर्राफ एवं सुमित मानसिंहका ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर राणी सती दादी के दर्शन करने एवं महाप्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। समिति के अनिल मानसिंहका एवं सुमित मानसिंहका ने बताया कि भादो अमावस्या के इस विशेष धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर दादी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। दो दिवसीय महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहने की उम्मीद है। भादो अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button