OTHERS

सावन की मेहंदी से सजा तनिष्क बक्सर, महिलाओं ने जमकर लिया उत्सव का आनंद

सावन महोत्सव में दिखी परंपरा और उत्साह की खूबसूरत झलक, मेहंदी एक्टिविटी बनी आकर्षण का केंद्र; डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी पर विशेष ऑफर की दी गई जानकारी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
सावन के पावन अवसर पर शनिवार को स्टेशन रोड, ज्योति चौक स्थित तनिष्क बक्सर में सावन महोत्सव एवं मेहंदी एक्टिविटी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सावन की हरियाली, मेहंदी की खुशबू और उत्सवी माहौल ने तनिष्क स्टोर परिसर को पूरी तरह सावन के रंग में रंग दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विशेष मेहंदी एक्टिविटी आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों पर सजी आकर्षक मेहंदी और सावन की थीम ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इस दौरान स्टोर में पहुंचे ग्राहकों के बीच भी उत्साह देखने को मिला।

 

भारतीय परंपराओं से जुड़ने का अवसर

इस अवसर पर तनिष्क बक्सर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने सभी ग्राहकों एवं उपस्थित महिलाओं को सावन महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़े इस तरह के आयोजन लोगों को आपसी खुशी, संस्कृति और रिश्तों की खूबसूरती से जोड़ते हैं। उन्होंने तनिष्क बक्सर परिवार की ओर से सभी ग्राहकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

‘Festival of Diamond’ के तहत विशेष ऑफर

वहीं, स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने बताया कि इस माह तनिष्क में “Festival of Diamond” सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसके अंतर्गत डायमंड ज्वेलरी की डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत से विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है। साथ ही गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत तक की छूट का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि ऑफर नियम एवं शर्तों के अधीन लागू है। उन्होंने कहा कि तनिष्क बक्सर में डायमंड एवं वेडिंग कलेक्शन के साथ-साथ राखी, ढोलना और जितिया जैसे विशेष अवसरों के लिए भी आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध हैं। त्योहारों और आगामी वैवाहिक सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए विभिन्न अवसरों के अनुरूप नए एवं आकर्षक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है।

बढ़ती सोने की कीमतों के बीच खरीदारी की बेहतर योजना की अपील

स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में आगामी शादी-विवाह की खरीदारी एवं प्लानिंग कर रहे ग्राहकों से उन्होंने आग्रह किया कि वे एक बार तनिष्क बक्सर जरूर विजिट करें। उन्होंने कहा कि ग्राहक वर्तमान ऑफर्स और उपलब्ध कलेक्शन की जानकारी लेकर अपनी खरीदारी की बेहतर योजना बना सकते हैं।

ग्राहकों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध

आदित्य पाण्डेय ने बताया कि तनिष्क बक्सर में ग्राहकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां ज्वेलरी क्लीनिंग, पॉलिशिंग एवं कैरट चेकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही लेजर मशीन के माध्यम से ज्वेलरी पर नाम लिखने की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

पूरे स्टोर में दिखा उत्सवी माहौल

सावन महोत्सव के दौरान पूरे स्टोर परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। महिलाओं ने मेहंदी एक्टिविटी में हिस्सा लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया। सावन की थीम पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने ग्राहकों को खरीदारी के साथ-साथ उत्सव का अनुभव भी कराया। कार्यक्रम के अंत में तनिष्क बक्सर की ओर से सभी ग्राहकों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर तनिष्क बक्सर की पूरी टीम एवं बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button