RELIGION

तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 27 जुलाई से, तैयारियों में जुटा सेवा ट्रस्ट

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के कमरपुर स्थित श्री हनुमत धाम मंदिर में आगामी 27, 28 एवं 29 जुलाई 2026 को तीन दिवसीय भव्य ‘गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ एवं ‘प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और गुरुभक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

​श्री रामचरित मानस सेवा ट्रस्ट एवं समस्त प्रेमी गण (श्री हनुमत धाम, कमरपुर) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में परम पूज्य साकेतवासी श्री रामचरित दास जी महाराज (श्री महात्मा जी) के दिव्य विग्रह (मूर्ति) का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न होगा।

 

​धार्मिक विधि-विधान और विशाल भंडारा

​ट्रस्ट के मीडिया सहयोगी नीतीश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में वैदिक परंपरा के अनुसार पूर्ण विधि-विधान से पूजन और पाठ का आयोजन किया जाएगा। गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर पूज्य श्री महात्मा जी के विग्रह का अनावरण और महापूजन मुख्य आकर्षण होगा। इसके साथ ही इस पावन अवसर पर  विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button