OTHERS

कैमूर में 26 जुलाई को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का स्थापना समारोह, नई कार्यकारिणी का होगा विधिवत गठन

राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह होंगे मुख्य अतिथि, संगठन की भावी कार्ययोजना होगी घोषित; सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का लिया जाएगा संकल्प

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय, कैमूर इकाई द्वारा स्थापना समारोह (इंस्टॉलेशन सेरेमनी) का भव्य आयोजन रविवार, 26 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे से मोहनिया स्थित दंडवा होटल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद्, युवा एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन संगठन के मुख्य सलाहकार डॉ. आर.पी. सिंह करेंगे, जबकि बिहार सचिव डॉ. दिलशाद आलम विशेष रूप से उपस्थित रहकर संगठन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार रखेंगे। स्थापना समारोह के दौरान नई जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। साथ ही संगठन की भावी कार्ययोजना की घोषणा की जाएगी और मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को न्याय, समानता, गरिमा एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही गरीब, वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद लोगों को कानूनी, सामाजिक एवं मानवीय सहयोग उपलब्ध कराना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

आयोजकों के अनुसार यह स्थापना समारोह केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक समानता और जनहित के मुद्दों पर व्यापक संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच भी होगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे तथा समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। संगठन ने कैमूर एवं आसपास के सभी नागरिकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, युवाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने और मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के इस अभियान को मजबूत बनाने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button