डॉक्टर्स डे पर तनिष्क बक्सर में चिकित्सकों का सम्मान, IMA ने दो वरिष्ठ चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा


न्यूज़ विज़न। बक्सर
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को ज्योति चौक स्थित तनिष्क, बक्सर में चिकित्सकों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), बक्सर के अध्यक्ष डॉ. आर. एन. तिवारी एवं सचिव डॉ. रितेश चौबे ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, सेवा भावना एवं समाज के प्रति अमूल्य योगदान की सराहना की।
समारोह के दौरान IMA, बक्सर की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं दीर्घकालीन सेवाओं के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमर सिंह एवं डॉ. टेरेसिटा पोवाथ को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं तनिष्क, बक्सर की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों का अंगवस्त्र, स्मृति-उपहार एवं पौधा भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने कहा कि चिकित्सक अपने ज्ञान, सेवा और समर्पण से लाखों लोगों के जीवन में आशा का संचार करते हैं। उनका योगदान केवल चिकित्सा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने कहा कि तनिष्क सदैव अपने ग्राहकों को गुणवत्ता, शुद्धता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्ट डिज़ाइनों के साथ विश्वसनीय खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तनिष्क में “शुभ विवाह ऑफर” के अंतर्गत गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज वैल्यू में 20 प्रतिशत तक की छूट तथा डायमंड ज्वेलरी पर डायमंड वैल्यू में 20 प्रतिशत तक का विशेष लाभ दिया जा रहा है। यह ऑफर नियम एवं शर्तों (T&C Apply) के अधीन लागू है। उन्होंने बताया कि इस माह ग्राहकों के लिए पुराने सोने के एक्सचेंज पर भी विशेष सुविधा उपलब्ध है। 22 कैरेट अथवा उससे अधिक शुद्धता वाले पुराने सोने पर 0 प्रतिशत कटौती की जा रही है। ग्राहक किसी भी ज्वेलर से खरीदा गया 22 कैरेट अथवा उससे अधिक शुद्धता वाला पुराना सोना 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू पर बदलकर गोल्ड अथवा डायमंड ज्वेलरी खरीद सकते हैं।
स्टोर प्रबंधन ने बताया कि तनिष्क में ग्राहकों को कैरट मीटर के माध्यम से आभूषणों की शुद्धता जांचने की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग एवं शुद्धता जांच जैसी सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं। कंपनी ग्राहकों को विश्वसनीय सेवाएं एवं श्रेष्ठ खरीदारी अनुभव देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर IMA के पदाधिकारी, शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं तनिष्क, बक्सर की पूरी टीम उपस्थित रही





