OTHERS

रोटरी पीपीएच कैंप के तहत गार्डन ऑफ गॉड स्कूल में हेल्थ अवेयरनेस व सीपीआर प्रशिक्षण

200 छात्रों व 25 शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक सीपीआर प्रशिक्षण, ओरल हेल्थ पर भी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के गार्डन ऑफ गॉड स्कूल में रोटरी क्लब द्वारा पीपीएच कैंप के अंतर्गत स्कूल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम एवं सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं 25 शिक्षकों को सीपीआर की महत्वपूर्ण ट्रेनिंग दी गई, जिससे आपातकालीन स्थिति में किसी की जान बचाई जा सके।

 

कार्यक्रम के दौरान डॉ. खालिद (डेंटल सर्जन) ने ओरल हेल्थ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सही मौखिक स्वच्छता अपनाने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को नियमित ब्रशिंग, साफ-सफाई और दांतों की देखभाल के बारे में जागरूक किया। स्कूल की प्रिंसिपल शांद्रा सिन्हा ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सीपीआर प्रशिक्षण एक अत्यंत महत्वपूर्ण कौशल है, जिसे हर व्यक्ति को सीखना चाहिए ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में जीवन बचाया जा सके।

 

वहीं, डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि सीपीआर एक छोटी लेकिन बेहद प्रभावशाली ट्रेनिंग है, जिसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए। इससे हार्ट अटैक जैसे मामलों में समय रहते मरीज की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह, सचिव साहिल, रोटरैक्ट के सदस्य राहुल, मनीष कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें जीवनरक्षक कौशल से भी सशक्त बनाने का कार्य किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button