OTHERS

सड़क पर बह रहा नाला और सप्लाई का पानी, फजीहत झेल रहे लोग

शहर के मेन रोड स्थित मच्छरहट्टा पुल के पास सड़क पर बह रहे गंदा पानी से होकर गुजरने को लोग विवश

न्यूज विजन। बक्सर
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 27 स्थित मेन रोड मच्छरहटा पुल के पास की तस्वीरें नगर परिषद की लापरवाही को दर्शा रही है। बीते एक सप्ताह से भी अधिक हो गए, सप्लाई पाइप फटने के कारण सड़क पर पानी बह रहा है। वहीं नाला जाम है।‌ नाला का गंदा पानी ओवर‌फ्लो कर सड़क पर बह रहा है। जब भी वाटर सप्लाई शुरू होती है, सड़क पर पानी तेजी से फैलने लगता है। इससे राहगीरों और वाहन सवारों को आने -जाने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

 

सड़क से स्कूली बच्चों, महिलाओं सहित आम राहगीरों को गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। गंदे पानी के बहाव की वजह से आस-पास के दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो सड़क किनारे पहले से दो-तीन जगह पर पाइप फटा था। इधर एयरटेल कंपनी द्वारा सड़क किनारे गड्ढा खोदने के क्रम में पाइप फट गया और पानी बह रहा है।

 

संजय कुमार ने कहा कि सड़क पर नाला और वाटर सप्लाई का पानी साथ-साथ बह रहा है। राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को इस गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। एयरटेल कंपनी के द्वारा गड्ढा खोदने के क्रम में सप्लाई पाइप फटने से सड़क पर पानी बह रहा है। इस, गंभीर समस्या के समाधान को लेकर ना तो वार्ड पार्षद सजग हैं और ना ही नगर परिषद प्रशासन। अगर समस्या का जल्द हल नहीं निकला गया तो इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की जाएगी।

पिंटू ने कहा कि नाला जाम हो गया है। पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि ओवरफ्लो कर नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं वाटर सप्लाई पाइप फटने के कारण भी पानी सड़क पर बह रहा है। वाहन सवारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद द्वारा एयरटेल कंपनी को गड्ढा खोदने के लिए एनओसी तो दे दिया गया, पर कैसे काम हो रहा है, इसकी मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है।

व्यवसायी शिवजी  ने कहा कि एयरटेल कंपनी वाले सड़क किनारे गड्ढा खोदने के बाद गायब हो गये हैं। गड्ढे में नाला और सप्लाई का पानी भर गया है। ऐसे में कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन, इसकी चिंता ना तो संबंधित पार्षद को है और ना ही संबंधित अधिकारियों को। वहीं दूसरी ओर जलजमाव के चलते दुकानदारी प्रभावित हो रही है। सड़क पर बहते गंदा पानी पार कर ग्राहक दुकान पर नहीं आ रहे हैं। 14 अप्रैल के बाद मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। बिक्री पर काफी असर पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button