अक्षय तृतीया पर बक्सर में ‘ZELDA’ का भव्य लॉन्च, आर के ज्वेलर्स लाया प्रीमियम ज्वेलरी कलेक्शन
19-20 अप्रैल को खास मौके पर मिलेगा रॉयल डिजाइन, ट्रेडिशनल और मॉडर्न ज्वेलरी का अनोखा संगम


न्यूज़ विज़न। बक्सर
इस वर्ष अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 और 20 अप्रैल (रविवार और सोमवार) को मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर बक्सर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम आर के ज्वेलर्स द्वारा एक खास और प्रीमियम ज्वेलरी कलेक्शन ‘ZELDA’ का भव्य लॉन्च किया जा रहा है।
अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना न केवल परंपरा का हिस्सा है, बल्कि यह सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक भी है। इसी विशेष अवसर को ध्यान में रखते हुए आर के ज्वेलर्स ने ‘ZELDA’ कलेक्शन को पेश करने का निर्णय लिया है, जो आधुनिकता और शाही डिजाइन का बेहतरीन संगम है। ‘ZELDA’ कलेक्शन खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो यूनिक डिजाइन, प्रीमियम फिनिश और रॉयल लुक की तलाश में रहते हैं। इस कलेक्शन में ट्रेडिशनल और मॉडर्न डिजाइन का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो हर खास मौके—खासतौर पर शादी-ब्याह—को और भी खास बना देगा।
आर के ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर विनय कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य बक्सर के ग्राहकों को वही प्रीमियम अनुभव देना है, जो बड़े शहरों में मिलता है। ‘ZELDA’ उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इस लॉन्च इवेंट के दौरान ग्राहकों को एक्सक्लूसिव डिजाइन देखने और खरीदने का सुनहरा अवसर मिलेगा।





